Navodaya 2nd Merit List 2026 : नवोदय सेकंड लिस्ट में आएगा इन स्टूडेंट का नाम, ऐसे चेक करें

Navodaya 2nd Merit List 2026 : दोस्तों, नवोदय का पहला मेरिट लिस्ट तो 17 मार्च 2026 को आ चुका है और अब सबकी नजर Navodaya 2nd merit list 2026 पर टिकी हुई है। जो बच्चे पहली लिस्ट में नहीं आ पाए, वे इंतजार कर रहे हैं कि आखिर वेटिंग लिस्ट या सेकंड मेरिट लिस्ट कब जारी होगी। चलिए आज इसी बारे में विस्तार से बात करते हैं – कब आएगी, कितने नंबर वालों को मौका मिल सकता है, कैसे चेक करेंगे, नवोदय में कुल कितनी सीटें हैं और खाली सीटों का विवरण कब मिलेगा।

Navodaya 2nd merit list 2026 कब आएगी?

अभी तक नवोदय विद्यालय समिति ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड और इस बार की प्रक्रिया को देखते हुए Navodaya 2nd merit list 2026 मई-जून 2026 के आसपास आने की संभावना है।

पहली लिस्ट 17 मार्च को जारी हुई थी। उसकी एडमिशन प्रक्रिया मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी। जितने बच्चे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जॉइन नहीं कर पाएंगे या सीट छोड़ देंगे, उतनी ही सीटें खाली रह जाएंगी। उसी के आधार पर स्कूल-वार वेटिंग लिस्ट (यानी सेकंड लिस्ट) निकाली जाएगी।

Navodaya 2nd Merit List 2026
Navodaya 2nd Merit List 2026

अगर आपके जिले में बहुत कम बच्चे जॉइन करते हैं तो लिस्ट जल्दी आ सकती है, वरना मई के दूसरे हफ्ते या जून के शुरू में। फेज-2 का रिजल्ट मई 2026 में आएगा, लेकिन Navodaya 2nd merit list 2026 फेज-1 की वेटिंग लिस्ट से अलग है।

कितने नंबर वालों का सिलेक्शन होगा?

ये सबसे बड़ा सवाल है – “भाई, सेकंड लिस्ट में कितने नंबर चाहिए?” दोस्तों, इसका कोई फिक्स नंबर नहीं है। पहली लिस्ट में कट-ऑफ अलग-अलग जिलों, लड़के-लड़कियों और कैटेगरी (जनरल, OBC, SC, ST) के हिसाब से अलग-अलग जारी हो चुका है। सेकंड लिस्ट में कट-ऑफ पहले से थोड़ा कम रहता है, क्योंकि ये सिर्फ खाली सीटों को भरने के लिए निकाली जाती है।

अगर आपके जिले में 5-10 सीटें खाली रह गईं तो टॉप वेटिंग वाले 10-15 बच्चों को मौका मिल सकता है। कुछ स्कूलों में तो 20-25 नंबर कम होने पर भी चांस बन जाता है। बेस्ट तरीका ये है कि अपने स्कोरकार्ड में रैंक चेक करें और जिले के कट-ऑफ से तुलना करें। जितनी रैंक अच्छी होगी, उतनी जल्दी चांस।

Navodaya 2nd merit list 2026 कैसे चेक करें?

पहली लिस्ट की तरह सेकंड लिस्ट ऑनलाइन PDF में नहीं आती। ज्यादातर स्कूल-वार या सर्कल-वार निकाली जाती है। चेक करने का आसान तरीका:

  1. अपने नवोदय स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें – सबसे तेज और सटीक तरीका।
  2. navodaya.gov.in पर जाएं → Admission → Latest Notifications चेक करें।
  3. cbseitms.nic.in या cbseit.in पर भी रिजल्ट सेक्शन देखें।
  4. जिले के DM ऑफिस, DEO ऑफिस या स्कूल नोटिस बोर्ड पर भी सूचना लगती है।

अगर लिस्ट आ गई तो वहां आपका रोल नंबर, नाम और रैंक दिखेगा।

नवोदय में कुल कितनी सीटें हैं और खाली सीटों का विवरण कब मिलेगा?

देशभर में करीब 661 नवोदय विद्यालय हैं। हर स्कूल में क्लास 6 के लिए 80 सीटें (2 सेक्शन × 40) तय हैं। यानी कुल लगभग 52,000 से ज्यादा सीटें हर साल भरी जाती हैं।

खाली सीटों का पूरा विवरण पहली लिस्ट की एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद (15 अप्रैल के बाद) ही सामने आएगा। नवोदय समिति या स्कूल प्रिंसिपल ही बताएंगे कि कितनी सीटें खाली बची हैं। उसी के आधार पर Navodaya 2nd merit list 2026 तैयार की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top